पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारों के प्रति सजग रहने के टिप्स दिए

अधिकारों के प्रति सजग रहने के टिप्स दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | अंतरराष्‍ट्रीयमानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो भारत द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर ब्यूरो के जिलाध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में अधिकारों के प्रति सजग रहने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्यूरो के प्रांतीय महासचिव उमेश प्रताप ने बताया कि अधिकारों के संरक्षण के लिए समाज के हर व्यक्ति को सजग रहने की आवश्यकता है। संविधान में आज व्यक्ति को जो अधिकार दिए हैं वे सैकड़ों वर्षों की मेहनत के पश्चात ही संभव हो पाया है। किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है मानवाधिकार। मौके पर विवेक आर्य जिला महासचिव, जयकुमार, रामनाथ बंसल, विलसन शर्मा, मुनीष बख्शी, पवन कुमार, सुमन, सीमा शर्मा, कृष्णा कुमारी मौजूद रहे।