हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया
शहीदपरमिंद्रसिंह राजकीय उच्च विद्यालय तेजली में मुख्याध्यापक मदन गोपाल की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका मधु मेहता ने विद्यार्थियों को भारत के राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किरण बेदी, कल्पना चावला, जगदीश कालीरमन, स्मृति ईरानी इसके उदाहरण हैं।
कार्यक्रम के दौरान ही पंचायत युवा क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया। मुख्याध्यापक एवं पीटीआई शशी बाला ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उनकी पीठ थपथपाई एवं पुरस्कार दिया। विद्यालय में एनसीसी ऑफिसर उमेश प्रताप वत्स ने बताया कि विद्यालय के ही एक छात्र लवकेश कुमार का स्कूल टॉपर रहने पर निशुल्क प्रवेश फरीदाबाद के वाइएमसी कॉलेज में बीटेक में हुआ है।
एनसीसी कैंप में भी विद्यालय के कैडेट्स क्रॉसकंट्री, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। इसी प्रकार नशामुक्ति एवं दहेज प्रथा शीर्षक पर भी जिलाभर में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। मुख्याध्यापक ने एक बार फिर खिलाड़ी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ सदस्य जगमोहन शर्मा, बृजपाल राणा, बृजभूषण शर्मा, हरिंद्र सिंह, सतीश कुमार, अशोक कुमार, श्रीश कुमार, विकास, प्रदीप, हरजीत कौर, वीना कुमारी, मधुमेहता, अंजु शर्मा, सीमा तंवर, शशीबाला, रमा कटारिया, अंजु छिब्बर उपस्थित रहे।
तेजली स्कूल में खिलड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।