- Hindi News
- पति के मायके छोड़कर जाते ही पत्नी ट्रेन के आगे कूदी
पति के मायके छोड़कर जाते ही पत्नी ट्रेन के आगे कूदी
संध्याकीतबीयत खराब थी इसके चलते वह सुबह देर से उठी। उसे नवरात्र में अपने मायके लक्ष्मी गार्डन जाना था। तबीयत ठीक होने के चलते मैं उसे बुधवार को ही उसके मायके लक्ष्मी गार्डन में छोड़ने गया। जैसे ही उसे छोड़कर घर से निकला तो फोन आया कि संध्या घर से कहीं चली गई है। उसके बाद देर रात तक उसे तलाशते रहे और पता चला कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। यह कहना है बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली लक्ष्मी गार्डन निवासी संध्या शर्मा के पति अम्बाला के गांव कलावड़ निवासी संजीव का। संजीव का कहना है कि उसे नहीं पता था कि संध्या ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वहीं संध्या के भाई राजीव का कहना है कि वे भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। जीजा संजीव के घर से जाते ही संध्या भी घर से कहीं चली गई। जब काफी देर बाद भी वह नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की।
सातमाह पहले हुई थी शादी : राजीवका कहना है कि उसकी बहन की शादी 14 फरवरी को हुई थी। बुधवार को जब वह घर आई तो खुश दिख रही थी, लेकिन फिर भी उसने आत्महत्या कर ली। यह कुछ समझ नहीं रहा है। वहीं संध्या के पति संजीव का कहना है कि वह संध्या को शादी से पहले से ही जानता था। क्योंकि संध्या उनकी दूर की रिश्तेदारी में से थी।
शव दे दिया परिजनों को : जीआरपीएसएचओ ब्रिज पाल राणा का कहना है कि संध्या का शव परिजनों को दे दिया है। दोनों पक्षों की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
मृतक संध्या के परिजनों का कहना है कि संध्या बैंकिंग की कोचिंग ले रही थी। कुछ ही दिन में टेस्ट था। इसलिए वह अच्छी तैयारी के लिए मायके गई थी। वह बैंक में काम करना चाहती थी।
आत्महत्या करने वाली संध्या शर्मा के परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर।