- Hindi News
- प्रत्याशी का दफ्तर खुलते ही बहुरे पंसारी बाजार सड़क के दिन
प्रत्याशी का दफ्तर खुलते ही बहुरे पंसारी बाजार सड़क के दिन
जगाधरीकेपंसारी बाजार की टूटी सड़क से लोग बेहद परेशान थे। कई दफा लोगों ने नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क ठीक कराने की गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पंसारी बाजार की सड़क की मरम्मत होने लगी। यह देखकर लोग भी हैरान थे कि उनकी सड़क पर काम कैसे शुरू हो गया। सड़क पर काम करने की फोटो लेते ही मशीनरी लेकर दौड़ गए। सड़क पर तारकोल से काम हुआ है बाकी जगह पर पत्थर पड़ रहे गए।
दफ्तरखुला है बसपा प्रत्याशी का इस सड़क पर : चौकबाजार से पंसारी बाजार की सड़क पर बसपा प्रत्याशी अकरम खान का सोमवार को कार्यालय खोला गया। दफ्तर खुलने से पूर्व सड़क की रिपेयरिंग होने लगी। सभी बाजार के लोग कह रहे थे कि आज दफ्तर खुलने से उनकी सड़क के दिन बहुर गए। उनका कहना है कि काश चुनाव पहले आते तो उनकी सड़क पहले ठीक हो जाती। उन्हें दिक्कतों का सामना तो नहीं करना पड़ता।
नोकमेंट्स : प्रत्याशी : जगाधरीसे भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल का कहना है कि इस मामले में वे कोई कमेंट नहीं कर सकते। अब ये पता नहीं उनकी क्या मजबूरी है, जो उन्होंने ऐसे शब्द कहें।
पहलेक्यों नहीं हुआ यह काम : कांग्रेसके पूर्व ग्रामीण जिला प्रधान श्याम सुंदर का कहना है कि यह काम पांच साल पहले होना चाहिए था। बसपा प्रत्याशी ने अपने लिए सड़क की रिपेयरिंग की है, ताकि उसकी कार को ठहका लगे। इस पर प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए। यदि प्रत्याशी ने सड़क की मरम्मत कराई है तो यह उसके खर्चें में जुड़ना चाहिए।
हमतो चुनाव में व्यस्त है : खान : बसपाप्रत्याशी अकरम खान का कहना है कि उन्होंने किसी भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई। ही किसी को कहा है। वे तो इन दिनों चुनाव में व्यस्त है। जो विकास कार्य कराने थे पूर्व में करा दिए।
पार्षद मौजी सेठी का कहना है कि यह तो आचार संहिता की उल्लंघना है। जो काम पांच साल में नहीं हो पाया, वह सड़क पर कार्यालय खुलते ही कैसे हो गया। इसकी चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए। यदि किसी विभाग ने इस सड़क की मरम्मत कराई है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा होने पर ही चुनाव आयोग की पालना के प्रति अधिकारी गंभीर होंगे।
ठेकेदार ने लिख कर दे दिया हमें : ईओ
नगरनिगम के ईओ केके जैन का कहना है कि सड़क हमारी है। लेकिन हमने कोई काम नहीं कराया। उन्होंने इस मामले की जांच की। शाम को उनके पास ठेकेदार मोहित गोयल आए। उन्हों