ब्लड बैंक में 35 यूनिट रक्त जमा कराया
फर्स्टएडका प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रेरित करते हुए सुनीता गुप्ता जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने ट्रामा सेंटर स्थित ब्लड बैंक में 35 यूनिट रक्त जमा करवाया। सुनीता गुप्ता ने बताया कि फस्र्ट एड का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि रक्तदान 18 वर्ष की आयु से ऊपर कोई भी स्वस्थ पुरुष या महिला कर सकती है। आप हर तीन माह बाद किसी भी रक्तदान कैंप या ब्लड बैंक में आकर अपना रक्तदान कर सकते हैं।
इससे आपके स्वास्थ्य पर कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनता है। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने मानव कल्याण के लिए अपना रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रास की ओर से बैज लगाया एवं रक्तदाता प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।