- Hindi News
- फेसबुक व्हट्सएप से साध रहे विरोधियों पर निशाना
फेसबुक व्हट्सएप से साध रहे विरोधियों पर निशाना
कहतेहैंकि विरोधियों पर सामने से वार नहीं करना चाहिए। इसी का फायदा चुनावी मैदान में उतरे नेता उठा रहे हैं। जो आरोप प्रत्यक्ष रूप से विरोधी पर नहीं लगा सकते वो सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए लगाए जा रहे हैं। व्हट्सएप और फेसबुक के जरिए नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। नेताओं की इन पोस्ट पर फ्रेंड्स के अच्छे खासे कमेंट भी रहे हैं।
येआए कमेंट
प्रत्याशीसमर्थक फेसबुक व्हट्सएप पर सिर्फ अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से कर रहे हैं बल्कि अपने नए-पुराने विरोधियों पर आरोप लगाने कोसने से भी बाज नहीं रहे।
जगाधरी विधानसभा से टिकट की दावेदारी जता चुके कांग्रेस के पूर्व जिला ग्रामीण प्रधान शाम सुंदर बतरा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए एक ग्राफ पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि हरियाणा के 95 और गुजरात के 85 प्रतिशत परिवारों को पीने का पानी मिलता है। इसलिए हरियाणा से गुजरात की तुलना करने से डरते हैं मोदी जी।
वहीं व्हट्सएप पर उन्होंने लिखा है \\\'मौसम है महंगाई का... साहिब कहीं से अच्छे दिनों को ऐसे में ढूंढ लाना। कहना कि नींद हराम है और हम बिना बिजली के तरस रहे हैं... बढ़ते राशन के बिल हमको डस रहे हैं। डर है ना मार डाले, महंगाई का क्या ठिकाना।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए इनेलो नेता पूर्व विधायक बलवंत सिंह पर साढौरा से इनेलो प्रत्याशी पिंकी छप्पर के पति ने फेसबुक पर लिखा है - पार्टी को छोड़कर जाने वाले समझते हैं कि उनके जाने से इनेलो खत्म हो गई। उन्हें ये नहीं पता कि इनेलो वो हीरा है जिसकी चमक सदियां बीत जाने पर भी कम नहीं होती। सच्चे वर्कर हमेशा पार्टी के साथ रहेंगे। दूसरी पोस्ट में बलवंत सिंह को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामविलास शर्मा के साथ दिखाया है, जिसमें बलवंत सिंह को तीन करोड़ रुपए लेकर उनसे टिकट मांगते हुए दिखाया गया है।
तीसरी पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि भाजपा सीएम उम्मीदवार के लिए अब सीएम का नाम भी आया। सामने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को रस्सी से कुर्सी खींचते हुए दिखाया गया है।
इसी तरह जगाधरी से इनेलो प्रत्याशी विधायक डॉ. बीएल सैनी ने एचसीएस भर्ती घोटाले का कार्टून बनाकर लिखा है कि एचसीएस भर्ती में हुआ बड़े पैमाने पर घोटाला। बच्चे मुख्यमंत्री हुड्डा पर कागज फेंक रहे हैं और सीएम कहते हैं अरे.. ये बच्चे तो सब जान गए।
रादौर से