- Hindi News
- सिविल अस्पताल हर माह लेता 61500 रुपए, लेकिन सुविधा एक नहीं देता
सिविल अस्पताल हर माह लेता 61500 रुपए, लेकिन सुविधा एक नहीं देता
पार्किंग में जरा सी बरसात से भर जाता है पानी
शेड की भी सुविधा नहीं
भास्करन्यूज | यमुनानगर
सिविलअस्पतालयमुनानगर में जिस ठेकेदार के पास पार्किंग का ठेका है, वह हर माह सिविल अस्पताल को 61 हजार 500 रुपए देता है। लेकिन बदले में उसे एक भी सुविधा नहीं मिल रही। वाहनों के पार्किंग के लिए जगह नहीं है। ठेकेदार को मजबूरी में यहां-वहां वाहन पार्क करने पड़ते हैं। ऐसे में नुकसान सिविल अस्पताल को हो रहा है और ना ही ठेकेदार को। नुकसान हो रहा है उन लोगों को जिनके वाहन यहां पार्क होते हैं।
सारेअस्पताल का पानी पार्किंग में : हल्कीसी बरसात से सिविल अस्पताल में बनी पार्किंग में पानी भर जाता है। सारे अस्पताल का पानी यहीं इक्ट्ठा होता है। जब पानी भरता है तो लोगों को कीचड़ और पानी में वाहन पार्क करने पड़ते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। कई बार तो कीचड़ में वाहन स्लिप भी हो जाते हैं।
सारादिन धूप में खड़े होते हैं वाहन : एकतो लोग पार्किंग के लिए पर्ची कटवाते हैं तो दूसरी ओर उन्हें शेड की सुविधा भी नहीं मिलती। शेड होने से यहां आने वाले वाहन सारा दिन धूप में खड़े रहते हैं। बरसात हो या धूप पूरा साल ऐसा ही रहता है। कर्मचारियों के बैठने का ठिकाना नहीं है।
ठेकेदार ने अपने स्तर पर बैठने के लिए लकड़ी का एक खोखा बनवाया हुआ है। आठ से अधिक कर्मचारी पार्किंग में लगे हैं जो तूफान और बरसात में इसी में बैठकर अपना बचाव करते हैं।
कई बार बोल चुके हैं एमएस को : सलीम
^पार्किंगठेकेदार जयधर निवासी सलीम खान का कहना है कि वे हर माह 61500 रुपए अस्पताल को देते हैं। लेकिन उनके लिए यहां कोई सुविधा नहीं। इस बारे में कई बार एमएस को बोला जा चुका है लेकिन हर बार टाल-मटौल कर देते हैं।
जल्दकराएंगे समस्या हल
^इसबारे में सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. विनित गुप्ता ने कहा कि पार्किंग वाली जगह पर नई बिल्डिंग का प्रपोजल है। पार्किंग की समस्या को जल्द दूर करा देंगे।