पांच बाइक ले गए चोर
यमुनानगर|जिले मेंवाहन चोर गिरोह के सदस्य सक्रिय है। आए दिन वाहन चोरी कर पुलिस की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। चोरों ने अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों के वाहन चोरी कर लिए। जठलाना थाना पुलिस को गांव बरेहड़ी निवासी गणेशदास ने बताया कि 14 सितंबर की जठलाना सरकारी स्कूल में गया था। स्कूल के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। उधर, माडल टाउन कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने 13 सितंबर को जेपी अस्पताल में गया था। बाइक को अस्पताल की पार्किंग में लगा दी। कुछ देर बाद अस्पताल से बाहर आया तो वहां से बाइक गायब मिली। वहीं तीसरी चोरी में पुलिस को गांव मंधार निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह किसी काम से मिलिट्री कैंटिन जगाधरी में गया था। वहां से चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। चौथी चोरी में शांति कॉलोनी निवासी प्रिंस की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। चोरों ने चंद मिनटों प्रिंस की बाइक को घर के बाहर से चोरी की। इसी तरह से पुलिस को हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी विक्रमजीत सिंह के घर से बाहर से चोरों ने बाइक चोरी कर ली।