ट्रैक से नग्न हालत में मिला शव
यमुनानगर|थर्मल प्लांटके सामने रेलवे ट्रैक से 35 वर्षीय व्यक्ति का नग्न हालत में शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जीआरपी थाने में तैनात थानेदार सोमनाथ ने बताया कि सूचना मिली था कि थर्मल प्लांट के सामने से रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव नग्न हालत में पड़ा है, जिसका चेहरा कुचला हुआ है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।