पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 35 साल बाद बना गुरु राहु का चांडाल योग

35 साल बाद बना गुरु-राहु का चांडाल योग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
35सालबाद फिर से गुरु-राहु का चांडाल योग बन रहा है। इसका कारण ये है कि नौ ग्रहों में सबसे क्रूर छाया ग्रह माने जाने वाले राहु और केतु ने स्थान बदल लिया है। दोनों ने 18 माह बाद राशि परिवर्तन किया है। राहु कन्या राशि से निकलकर सिंह में पहुंच गया है। गुरु पहले से ही सिंह राशि में भ्रमण कर रहे हैं। यह राहु के प्रवेश के कारण चांडाल योग बन रहा है जो इस साल अगस्त तक रहेगा। इससे पहले यह योग 35 साल पहले बना था।

खेड़ा बाबा मंदिर पंडित प्रदीप शर्मा ने बताया राहु-केतु एक राशि में 18 माह भ्रमण करेंगे। 16 अगस्त 2017 तक सिंह कुंभ राशि में रहेंगे। 1980 में भी ऐसा योग बना था। तब राहु के सिंह राशि में प्रवेश और गुरु और राहु की सिंह राशि में युति के कारण यह स्थिति बनी थी। उस समय भी सिंहस्थ हुआ था। राहु के कन्या राशि से निकलने से इस राशि के जातकों को कर्ज और तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वहीं सिंह राशि वालों की शारीरिक पीड़ा और मानसिक चिंता बढ़ेगी। केतु भी दोनों राशियों को प्रभावित करेगा। केतु के मीन राशि को छोडऩे से इस राशि वालों का शुभ कार्य में धन खर्च भाग्य प्रबल होगा। कुंभ को केतु मानसिक हानि पहुंचाएगा। स्वास्थ्य खराब करेगा, लेकिन इन्हें व्यापार में लाभ पहुंचाएगा। राजनीति पर प्रभाव सिंह राशि में पहले से ही गुरु मौजूद है। राहु के सिंह राशि में जाने से गुरु-राहु का संयोग होगा। गुरु-राहु के संयोग से राजनीति के क्षेत्र में बदलाव संभव है।

ऐसे करें उपाय

दानऔर पूजा के उपाय दोनों ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं। शिव पूजा, छाया दान-तेल में मुंह देखकर उसे दान करना। भैरव उपासना, दुर्गा पूजा, सप्तधान दान श्रेष्ठ है।

मेष- समयअनुकूल चल रहा है। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, अधूरे काम पूरे होंगे। वृषभ-समय पक्ष में रहेगा।

मिथुन-दोनोंग्रह लाभदायक। सभी तरह के लेन-देन श्रेष्ठ हैं।

कर्क-शारीरिकपीड़ा हो सकती है। व्यर्थ पैसा खर्च होगा।

सिंह-शारीरिककष्ट मानसिक तनाव परेशानियां बढ़ेंगी।

कन्या-कर्जसे मुक्ति संभव, धन शुभ कामों में खर्च करेंगे।

तुला-निर्णयलेने की क्षमता बढ़ेगी अचानक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक-कोईबड़ा शक्तिशाली पद मिल सकता है।

धनु-बड़ेअवसर मिल सकते हैं।

मकर-कामसावधान से करने होंगे।

कुंभ-मानसिकतनाव, शारीरिक पीड़ा व्यर्थ धन खर्च होने की आशंका है। मीन-शुभ कार्यों के लिए धन खर्च होगा।

खबरें और भी हैं...