पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मियों की गंभीर समस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी: सहोत्रा

सफाई कर्मियों की गंभीर समस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी: सहोत्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाल्मीकि बस्ती में लोगों की समस्याएं भी सुनीं

भास्करन्यूज | यमुनानगर

राष्ट्रीयसफाईकर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने निगम अधिकारियों को कर्मचारियों की गंभीर समस्याओं के तुरंत समाधान के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कर्मचारियों को सफाई कार्यों में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी तुरंत उपलब्ध करवाने की बात कही है। इस सिलसिले में सहोत्रा ने निगम अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की मीटिंग भी ली। अधिकारियों की ओर से मीटिंग में आयुक्त धर्मवीर सिंह, ’वाइंट कमिश्नर पूजा चांवरिया, कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजय पाल यादव, कार्यकारी अभियंता रमेश मढान, सचिव राजेंद्र प्रसाद, अभियंता गोपाल, सफाई निरीक्षक अनिल नैन हरजीत सिंह,नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार धारीवाल, विक्की पारचा, नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन के महासचिव मोहन लाल गौरी अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सहोत्रा ने सफाई कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मागों समस्याओं बारे नगर निगम के अधिकारियों से विचार विमर्श किया तथा समस्याओं के निवारण हेतू अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने वार्ड न0 11 की महादेव काॅलोनी यमुनानगर की वाल्मीकि बस्ती का दौरा किया। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनी। लोगों ने यहां अधूरी गलियों को पक्का करवाने, बंद पड़े सीवरेज को खुलवाने खाली पड़ी जगह पर पार्क बनवाने की मांग रखी। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि अनुबंध आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों को वर्दी, जूते, साबुन-तेल देने बारे रिक्शा रेहड़ी खरीदने बारे टैंडर कर दिया गया है तथा सफाई करने के लिए अन्य सामान भी समय-समय पर उपलब्ध करवाया जाता है।

कर्मचारियों ने रखी मांगें

कर्मचारियोंकी ओर से सहोत्रा के सामने नगर निगम के अधीन अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाकर 9500 रुपए करने, कर्मचारियों को सालाना दो जोड़ी वर्दी दो जोड़ी जूते देने सभी पक्के, अनुबंध आधार, माली, बेलदार सफाई कर्मचारियों को वर्दी स्वयं की साफ सफाई रखने के लिए साबुन तेल देने, चतुर्थ श्रेणी के 8वीं, 10वीं, 12वीं पास कर्मचारियों को नियमों में ढील देकर पदोन्नत करने, सफाई कर्मचारियों को सफाई करने संबंधी सामान जैसे रिक्शा रेहड़ी, झाडू, कस्सी, बेलचा आदि देने, अनुबंध आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों को पक्की हाजरियों पर नियुक्त करने, सफाई कर्मचारियों की हाजरियों पर पक्के शैड बनवाने क्षेत्रफल के आधार पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग भी रखी। मांगे शामिल है।

यमुनानगर | राष्ट्रीयसफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा निगम अधिकारी सफाई कर्मियों के साथ दौरा करते।

खबरें और भी हैं...