हर्षोल्लास से मनाया बाबा लाल का जन्मोत्सव
श्रीलालद्वारामंदिर में बाबा लालदयाल जी महाराज का 661वां जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया।
मंदिर में महाराज के जन्मदिवस के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हवन में पंडित गोपाल शर्मा सहित आधा दर्जन से अधिक विद्वान ब्राह्मणों ने विधि विधान से पूर्ण आहूति डलवाई। बाद में लाल संकीर्तन का आयोजन किया। संकीर्तन में भजनों पदेशक विनोद शर्मा एंड पार्टी ने अपने भजनों के माध्यम से बाबा लालजी का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु इतने मगन हुए कि झुमने पर मजबूर हो गए। महिला संर्कीतन मंडलियों ने श्रद्धालुओं को निहाल किया। महिला मंडलियों द्वारा गाए गए भजन लालद्वारा को सोने सा बनाना है सेवा में करों अर्पण जो कुछ भी चढ़ाना है ने श्रद्धालुओं को बहुत प्रभावित किया। इसके बाद ब्रह्म भोज भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के महासचिव सुरजीत मेहता स्टेज केवल कृष्ण लूथड़ा ने बताया कि बाबा लाल जी का जन्म दिवस भारत के अलावा लगभग आधा दर्जन विदेशों में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को मंदिर में श्री ध्यानपुर गद्दी के ब्रह्मलीन 13वें गुरु महंत द्वारका दास जी महाराज का जन्म दिवस बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सतपाल अरोड़ा, दयालचंद गोयल, खरैती लाल, विक्की मेहता और रोशनलाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
यमुनानगर | समागममें भजनों पर झूमते श्रद्धालु।