पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज का निजीकरण हुआ तो होगा चक्का जाम

रोडवेज का निजीकरण हुआ तो होगा चक्का जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज कर्मियों ने किया बस स्टैंड में प्रदर्शन

भास्करन्यूज| यमुनानगर

निजीकरणकेविरोध में रोडवेजकर्मी फिर से बिफर गए। इस बार उन्होंने कह दिया है कि अगर सरकार ने रोडवेज का निजीकरण किया तो बसों का चक्का जाम करेंगे। बुधवार को राज्यभर के रोडवेज डिपो में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किए। वहीं यमुनानगर डिपो में भी कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

प्रदर्शन ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। सुबह कर्मचारी पहले वर्कशॉप डिपो में मीटिंग कीे। उसके बाद रोष प्रकट करते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे। हरीनारायण शर्मा ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण करने की सोच रही है, लेकिन कर्मचारी ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने चेताते हुए कहा कि जिस दिन रोडवेज का निजीकरण हुआ, उसी दिन से राज्यभर में चक्का जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस रोडवेज निजीकरण के फैसले के विरोध में पानीपत में 17 फरवरी को राज्यभर के कर्मचारियों की मीटिंग होगी।

शर्मा ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पूर्व रोडवेज का निजीकरण करने की बात कही थी। लेकिन अब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। सचिव मनिंद्र सिंह ने सरकार निजीकरण कर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सरकार को निजीकरण के बारे में सोचकर रोडवेज का बेड़ा बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन कंवलजीत जोशी, उप प्रधान जगजीत सिंह, बलदेव सिंह, विजय शर्मा, हर्ष कुमार, प्रेम बैंडी, रघुवीर सिंह, ऋषिपाल बाली, महिंद्र सिंह, राजकुमार फौगाट, नेत्रपाल, सुभाष दामला, धमेंद्र कुमार, ईशम काम्बोज लाज्जो देवी मौजूद रहे।

यमुनानगर| आॅलहरियाण रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान हरी नारायण शर्मा कर्मियों को रणनीति की जानकारी देते।

खबरें और भी हैं...