घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
यमुनानगर|शहर कीबलवंत राय कॉलोनी में बीती रात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहनों समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। कॉलोनी निवासी हरी किशन ने पुलिस को बताया कि देर शाम वह किसी काम से बाहर गया था। सुबह के वक्त वह घर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने सामान की जांच की तो करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों समेत अन्य सामान गायब था।