पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस कर्मचारी पर चढ़ाने का प्रयास

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस कर्मचारी पर चढ़ाने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस कर्मचारी पर चढ़ाने का प्रयास

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

चेकिंगकेदौरान रेत से भरी ट्रैक्‍टर ट्राली रोकने पर पुलिस कर्मचारियों को भारी पड़ गया। आरोपी ने ट्रैक्‍टर ट्राली कर्मचारियों पर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्‍होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जठलाना थाना में तैनात हेड कांस्टेबल ऋषिपाल अन्य पुलिस कर्मचारी के साथ बिहारी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सतीश कुमार नाम का व्यक्ति आया। पुलिस कर्मचारियों ने ट्रॉलियों को रुकवाने का प्रयास किया। इस पर सतीश कुमार कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करने लगा। साथ ही अपनी ऊंची पहुंच की धमकी दी। उसके बाद भी जब पुलिस कर्मचारियों ने ट्राली को नहीं छोड़ी। आरोपी ने पुलिस कर्मचारियों के ऊपर ट्राली चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें कर्मचारी बाल-बाल बच गए। उसके बाद आरोपी मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया।