- Hindi News
- विलुप्त हो रही हरियाणवी संस्कृति को बचाने में...
विलुप्त हो रही हरियाणवी संस्कृति को बचाने में...
यमुनानगर | प्रयासहै- युवाओं को हरियाणा की संस्कृति से जोड़ने का। पश्चिमी कल्चर से युवाओं को उभारने का, ताकि युवा अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। इसके लिए डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हरियाणा कला परिषद चंडीगढ़ और हारा हरियाणा कल्चर सोसाइटी की ओर से एक दिवसीय सॉन्ग उत्सव कराया गया। हरियाणा के प्रसिद्ध सांगी श्याम लाल और सतपाल द्वारा हरिमल जमाल बण देवी ने सांग का मंचन किया। कलाकारों ने सॉन्ग के जरिए प्रदेश से विलुप्त हो रही संस्कृति को उजागर करने का प्रयास किया। सॉन्ग के दौरान श्याम लाल की रागनी फैर पाछे पछतावेगा जौ टैम उक्या जावै सै, फैर कै धन नै फूंकै गा पर दर्शकों की खूब वाहवाही बटौरी। साथ ही सभागार में बैठी छात्राओं को सांग के गुर भी सिखाए। सांगी सतपाल ने सांग हीरा... >पेज 16पर