पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपड़े का झंडा 20 और प्लास्टिक का 45 रुपए जुड़ेगा चुनाव खर्च में

कपड़े का झंडा 20 और प्लास्टिक का 45 रुपए जुड़ेगा चुनाव खर्च में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैन ड्राइव डेक प्रतिदिन 200 रुपए

लाउड स्पीकर प्रतिदिन 100 रुपए

बैट्री 12 वी प्रतिदिन 100 रुपए

पैंडल स्टेंडर्ड साइज 1000 रुपए

कपड़े का बैनर 120 रुपए

कपड़े का झंडा 20 रुपए

प्लास्टिक का झंडा 45 रुपए

पोस्टर (18 गुणा 22) एक हजार के लिए तीन हजार दो हजार पोस्टर 45 सौ, पांच हजार पोस्टर 86 सौ,10 हजार पोस्टर 16 हजार के। होर्डिंग के चार साइज है जोकि 768 से लेकर 2400 रुपए तक है। कट आउट वुडन 70 से 110 रुपएइलेक्शन ऑफ गेट आरचिज 500-500 रुपए प्रत्येक। टवेरा, क्वालिस स्कार्पियो गाड़ी प्रतिदिन 900 रुपए (जिसका एवरेज 10 किमी) महीने के लिए 24 हजार रुपए। इनोवा कार के लिए प्रतिदिन 11 सौ रुपए। महीने के लिए 30 हजार रुपए। मैक्सी कैब 600 रुपए प्रतिदिन 15 हजार रुपए महीने। टाटा सूमो 600 प्रतिदिन और 16 हजार रुपए महीना। टाटा मैजिक 400 रुपए। थ्री व्हीलर 500 रुपए साइकिल रिक्शा साढ़े तीन सौ रुपए, होटल रूम सिंगल 600 डबल 1200 रुपए का खर्च जोड़ा जाएगा।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

प्रत्याशीचुनावप्रचार में तीन गाडिय़ों से ज्यादा नहीं रख सकता। रखी तो वह जब्त होगी। चुनाव के बाद ही गाड़ी मुक्त होगी।

उम्मीदवारों को खर्चा एक ही बैंक खाते से करना होगा। रजिस्ट्रार में प्रतिदिन खर्चे का रिकार्ड रखना होगा। इन खर्चों का मिलान जिला स्तर पर बनाई गई एक्सपेंडीचर समिति करेगी। सभी सामान के खर्चों की सूची तैयार है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च की राशि 28 लाख रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्टियों को इस संबंध में सूचित कर दिया।

लेखाजोखा हो गया शुरू : चुनावलड़ने वाले उम्मीदवार नामांकन भरने की तिथि से चुनाव परिणाम की घोषणा तक दिन प्रतिदिन अपने खर्चे का लेखा-जोखा रखना होगा। सप्ताह में चुनाव खर्चे का निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग पर्यवेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक निर्टनिंग अधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त किसी भी अधिकारी से किया जा सकता है।

इसपर होगी कार्रवाई : किसीभी राजनीतिक उम्मीदवार या उसके शुभ चिंतकों के बिना अनुमति के किसी भी सरकारी/गैर सरकारी, अर्ध सरकारी भवनों पर चुनाव से संबंधित चुनाव प्रतीक, नारे लिखने पोस्टर चिपकाने पर प्रतिबंध है।

हमकार्रवाई करेंगे : एसपीशशांक आनंद कहा कि चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान जो वाहन प्रयोग किए जाएंगे उनकी सूची ज