पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, केस दर्ज

झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|देवीभवन बाजारकॉलोनी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण हो गया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर अपहरण करने के आरोप में केस दर्ज किया है। सिटी थाना पुलिस को सुनीता ने बताया कि 12 सितंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई। उनको पता चला कि कॉलोनी का ही रवि उनकी बेटी को कहीं पर ले गया। जिस दिन से पीडि़ता घर से गायब है तब से आरोपी भी फरार है। प्रवक्ता जगबीर सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।