स्काउट पितामह चंद्रमोहन गुप्ता का निधन
यमुनानगर|वयोवृद्ध स्काउटएवं सेवा निवृत मुख्याध्यापक चंद्रमोहन गुप्ता का निधन हो गया। गुप्ता को यमुनानगर जिला स्काउट की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ने चंद्रमोहन गुप्ता को शिक्षाविद, ईमानदार कर्तव्य परायण शिक्षक बताया। पूर्व जिला संगठन आयुक्त अशोक कोहली, जिला संगठन आयुक्त स्काउट राकेश गुप्ता, स्काउट मास्टर पवन शर्मा, सुशील कुमार एवं अनेक स्काउट मास्टरों ने चंद्रमोहन गुप्ता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।