- Hindi News
- दूसरी भाषाओं का ज्ञान लें, लेकिन हिंदी पीछे छूटे : कश्यप
दूसरी भाषाओं का ज्ञान लें, लेकिन हिंदी पीछे छूटे : कश्यप
खिजराबाद|नेहरू युवाकेंद्र यमुनानगर के तत्वावधान में खिजराबाद मंडल द्वारा हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। खिजराबाद मंडल प्रधान राजेश कश्यप ने कहा कि अपनी मातृ भाषा को अपनाए और हिंदी को कामकाज में प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि हिंदी सरल तथा पूरे देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। कश्यप ने कहा कि आज के दौर में दूसरी भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करना बुरी बात नहीं है, लेकिन हिंदी पीछे नहीं छूटनी चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं के बीच कंपीटीशन भी कराया गया। उदम सिंह, सुदेश देवी, रीटा, इसराना, कलपना, फुरजाना, राम देवी, सोनिया उपस्थित थी।