- Hindi News
- डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हरिमल जमाल और बण देवी सांग का मंचन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हरिमल जमाल और बण देवी सांग का मंचन
यमुनानगर। सांग उत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार और उत्सव का अानंद लेते दर्शक।
विलुप्त हो रही हरियाणवी संस्कृति को बचाने में रामबाण है सांग
भास्कर न्यूज | यमुनानगर
प्रयासहै-युवाओं को हरियाणा की संस्कृति से जोड़ने का। पश्चिमी कल्चर से युवाओं को उभारने का, ताकि युवा अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। इसके लिए डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हरियाणा कला परिषद चंडीगढ़ और हारा हरियाणा कल्चर सोसाइटी की ओर से एक दिवसीय सॉन्ग उत्सव कराया गया। हरियाणा के प्रसिद्ध सांगी श्याम लाल और सतपाल द्वारा हरिमल जमाल बण देवी ने सांग का मंचन किया। कलाकारों ने सॉन्ग के जरिए प्रदेश से विलुप्त हो रही संस्कृति को उजागर करने का प्रयास किया।
सॉन्ग के दौरान श्याम लाल की रागनी फैर पाछे पछतावेगा जौ टैम उक्या जावै सै, फैर कै धन नै फूंकै गा पर दर्शकों की खूब वाहवाही बटौरी। साथ ही सभागार में बैठी छात्राओं को सांग के गुर भी सिखाए। सांगी सतपाल ने सांग हीरा मल जमाल की हर बारीकी को गाकर सुनाया। समय-समय पर सांग में हो रहे परिवर्तनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कॉलेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य ने कहा कि सांग हरियाणवी संस्कृति की धरोहर है, जिसे सहेज कर रखने की जरूरत है। हरियाणा कला परिषद लुप्त हो रही संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कदम उठा रही है। एक दिवसीय सांग उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को हरियाणा की प्राचीन संस्कृति से रू-ब-रू कराना है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लें, ताकि वे हरियाणावी संस्कृति को बढ़ावा देने में कारगर भूमिका अदा कर सकें। मौके पर विमेन स्टडी सेंटर की डायरेक्टर डॉ. विश्व मोहिनी, हरविंद्र राणा, सतीश हरियाणवी, संतोष कामरा उपस्थित रहे।