- Hindi News
- सीआर बहुतकनीकी ने सांगी को 40 14 से परास्त कर स्वर्ण पदक जीता
सीआर बहुतकनीकी ने सांगी को 40-14 से परास्त कर स्वर्ण पदक जीता
सेठ जय प्रकाश बहुतकनीकी में पहले खिलाडिय़ों ने मुख्य अतिथि मेजबान कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल बुद्धिराजा से आशीर्वाद लिया। उन्होंने भी कहा विजयी भव। इसके बाद दिखाया जोरदार प्रदर्शन।
>सीआर बहुतकनीकी रोहतक ने जीपी सांपला को 36-18 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया
भास्करन्यूज | यमुनानगर
सेठजयप्रकाशबहुतकनीकी दामला में अंतर बहुतकनीकी नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। प्रथम सेमीफाइनल मैच में सीआर बहुतकनीकी रोहतक ने जीपी सांपला को 36-18 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे मैच में जीपी सांगी ने जीपी नीलोखेड़ी को एक रोचक मुकाबले में 47-30 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का निर्णायक एवं अंतिम मैच सीआर बहुतकनीकी रोहतक जीपी सांगी के बीच हुआ। इसमें सीआर बहुतकनीकी ने सांगी को 40-14 के अंतर से परास्त कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। इसी तरह जीपी सांपला ने जीपी नीलोखेड़ी को परास्त कर कांस्य पदक जीता। सीआर बहुतकनीकी के अमित को इस प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रिंसिपल अनिल बुद्धिराजा ने प्रतियोगिता के आयोजन पर सभी टीमों और उनके प्रभारियों का आभार प्रकट किया। प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।