नेताओं को नहीं है गो माता की कोई चिंता
यमुनानगर | गऊ रक्षा दल की एक आपात बैठक सन्तोषी माता मन्दिर में हुई।
बैठक में पशु तस्करी पर गोरक्षकों ने जताई चिंता
भास्करन्यूज | यमुनानगर
गोरक्षादल की बैठक रविवार को संतोषी माता मंदिर में हुई। जिला संयोजक कर्मचंद गांधी ने बताया की आज की बैठक गो रक्षा दल के प्रांत संयोजक रोहित चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले में हो रही गो तस्करी के बारे मे चिंता जताते हुए एक व्यापक योजना बनाई गई।
उन्होंने बताया की प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हमारे जिले में चार विधानसभा दो लोकसभा सीटें हैं। जिनमें सभी राजनीतिक दलों के लोग विराजमान है। आए दिन जिले में गोतस्कर द्वारा गोरक्षकों पुलिस पर हमले किए जाते हैं, लेकिन आज तक इन राजनीतिक दलों पदों पर बैठे नेताओं ने इस बारे में कोई चिंता नहीं की। ही तस्करी को रोकने में अपना सहयोग दिया है। इसलिए राजनेता से अपील करते हैं इन राजनीतिक दलों से पूछा जाए कि इनको वोट क्यों दिया जाए। ये लोग अपने वोट बैंक की राजनीति के कारण तस्करों का समर्थन करते हैं। चाहे वो उन्हेड़ी के अर्जुन के अपहरण का हो या सिविल अस्पताल में तस्करों के समर्थन में अस्पताल का घेराव करने की बात हो। नेताओं ने वोट बैंक के लिए तस्करों का समर्थन किया।
जो की निंदन यीय है। पिछले कुछ वर्षों मे राजनीतिक दलों ने गोवंश वा गोरक्षकों के लिए कुछ नहीं किया इन सब विषयों पर गहन चिंतन किया और स्वार्थी नेताओं की निंदा की गई। इन नेताओं से पूछे की इन्होंने गो माता के लिए क्या किया है। गो रक्षा दल गांव गांव जाकर इन नेताओ का पर्दाफाश करेगी। मौके पर अंकुश, मोनू, सचिन, दीपक, प्रदीप, सन्नी, विशाल, रंजीत, राजेश , रिंकू, रावी, सुशील, राजू, विनोद, सौरभ, काला समेत अन्य गोरक्षक मौजूद रहे।