चार दिन से गायब है 20 वर्षीय लड़की
यमुनानगर|गांव पांजुपुरसे 20 वर्षीय युवती गायब हो गई। परिजनों को शक है कि किसी ने उसका अपहरण किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सदर यमुनानगर पुलिस को गांव पांजुपुर निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को उसकी बीस वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई। तभी से उसकी तलाश कर रहे हैं, उसका कोई सुराग नहीं लगा। वह बिना बताए घर से बाहर नहीं जाती थी। थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर लड़की की तलाश की जा रही है।