ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी
यमुनानगर|गांव गधौलीमें लगे बिजली निगम के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बिजली निगम के एईई मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव गधौली के नजदीक खेतों में बिजली निगम का ट्रांसफार्मर लगा है। चोरों ने ट्रांसफार्मर के पाट्र्स तेल चोरी कर लिया। जिससे निगम को हजारों रुपए का नुकसान है। वहीं प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पवन पुरी की जीप चोरों ने चुरा ली। पुरी की ब्लेयरो जीप कॉलोनी में खड़ी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।