बुजुर्गों की गुफ्तगू में आई सियासत...
यमुनानगर| रविवारसुबह छह बजे मॉडल कॉलोनी का हरिप्रसाद पार्क। जहां बुजुर्ग भजन सुनने के बाद आपसी बातचीत कर रहे थे। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद चुनावी माहौल तेजी से बदल रहा है। इसका असर इन बुजुर्गों की सियासी बातचीत में दिखा। बुजुर्ग एसएस गांधी भूपेंद्र सिंह ने बात शुरू की नर्स और वकील की शादी से जो बाद में राजनीति में बदल गई। सबकी सहमती एक बात पर थी कि बदलाव तो जरूरी है।