नहर में गिरी महिला को लोगों ने निकाला
यमुनानगर| फतेहपुरपुल के निकट पश्चिमी यमुना नहर में एक महिला गिर गई। वहां से निकल रहे लोगों ने उसको किसी तरह से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को घर पहुंचाया। बुड़िया थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि जगाधरी की जोहडीपुरा कॉलोनी निवासी राजरानी यमुना नहर के किनारे पर गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया। उसकी चीख सुनकर वहां से निकल रहे लोगों ने उसको नहर से बाहर निकाला।