पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब जिलास्तर पर ही निपटेंगे एसीपी मामले

अब जिलास्तर पर ही निपटेंगे एसीपी मामले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाराजकीयअध्यापक संघ के प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन ने बताया कि अभी तक टीचर्स के एसीपी मामले निदेशक स्तर पंचकूला में निपटाए जाते थे, जिसमे एक या दो वर्ष तक का समय लग जाता था और अध्यापकों को मानसिक आर्थिक परेशानी होती थी। ये मामले अब जिला स्तर पर ही निपटाए जाएंगे। इस खबर से अध्यापकों में बहुत खुशी है और इससे संबंधित सर्कुलर जारी हो चुका है। संघ के प्रांतीय चेयरमेन कुलभूषण शर्मा प्रांतीय महासचिव संजीव मंदोला ने बताया कि जारी सर्कुलर के अनुसार अब मास्टर्स की सर्विस बुक पर्सनल फाइल के निदेशक कार्यालय में नहीं भेजा जाएगा। उनसे संबंधित कार्यों को जिला स्तर पर ही जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी निपटाएगी और इस को मात्र अपरूवल के लिए निदेशक कार्यालय पंचकूला में भेजेगी, जिससे मास्टर्स के एसीपी मामले कुछ ही दिनों मे निपट जाएंगे।