पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पाठ्यक्रम का हिस्सा

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पाठ्यक्रम का हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर |संत निश्चलसिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन में दो दिवसीय प्रतिमा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अंजू वालिया ने किया। मौके पर नारी सशक्तिकरण लालच बुरी बला है, जैसे विषयों पर नाटक मंचन भी किया गया। डॉ. अंजू वालिया ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होते हैं, इनमें भाग लेने से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, आत्मविश्वास बढ़ता है। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ. सुदर्शन, ममता कुमार, सुनीता अग्रवाल, रेखा शर्मा, डॉ. चेतना एवं मीनाक्षी पंजेटा शामिल रहीं। भाषण प्रतियोगिता में कंवल प्रथम, नीतू रानी द्वितीय तथा निशा, सुखविन्द्र तृतीय रही। कविता पाठ में दीपा प्रथम, गुरप्रीत द्वितीय तथा निधि, आरती तृतीय रही। नाटक मंचन में आरती एवं रुप प्रथम, शालू एवं रूप द्वितीय रही। एकल नृत्य में नेहा प्रथम, आरती द्वितीय, दीपा, हरजीत तृतीय रही। रुप नृत्य में निधि रुप प्रथम, शिवानी रूप द्वितीय तथा नंदिनी रूप तृतीय रही। मंच संचालन बीएड की छात्राएं सुरभि पलक द्वारा किया गया।