दहेज उत्पीड़न में तीन फंसे
यमुनानगर | दहेजके लिए विवाहिता को तंग करने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। प्रेम कॉलोनी निवासी हीना ने बताया कि उसकी शादी 2013 को पंजाब निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज के लिए तंग करने लगे। कई दफा उनकी मांग को पूरा भी किया गया। फिर भी उसको परेशान किया जाता था। पुलिस ने विवाहिता के पति सुनील सरोज अमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।