पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान अभियान के नायक हैं युवा मतदाता : पंवार

मतदान अभियान के नायक हैं युवा मतदाता : पंवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा में एथिकल वोटिंग विषय पर भारत निर्वाचक आयोग के पर्यवेक्षक जेआरएम पंवार और डीसी जिला निर्वाचन अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ ने छात्राओं को वोट का महत्व बताया।

पंवार ने कहा कि हमें वोट डालनी चाहिए क्योंकि यही एक माध्यम है जिससे हम चाहने वाली प्रणाली को बदल सकते हैं। हर बदलाव को सबसे पहले युवा अपने हाथ में लेते हैं। इसलिए सक्रिय मतदान के अभियान के नायक युवा मतदाता हैं। उन्हें केवल स्वयं वोट देना चाहिए बल्कि अपने परिवार, समाज और आस-पास के परिवेश को भी इस यज्ञ में सक्रिय करना चाहिए। चुनाव में राष्ट्र के भाग्य का निर्धारण होता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि अपने नेताओं के विचारों को, उनकी सोच को, उनके कार्यों को देखने की उसके बाद अपने मत का प्रयोग करने से ही सशक्त भारत का निर्माण होगा।

मंदीप बराड़ ने कहा कि वोट डालने का अधिकार मिलना बहुत बड़ी बात है और इससे भी बड़ी बात वोट डालने का कर्तव्य है। हमें इस कर्तव्य से वंचित नहीं रहना चाहिए। अधिक मतदान सभी समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

अपनी वोट का सही इस्तेमाल करते हुए अपनी इच्छानुसार सही नेता का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी, दुकानदार, प्रशासन, थियेटर मालिक, रेस्त्रां संचालक सभी इस अभियान में युवाओं के साथ हैं और सभी ने मिलकर वोट डालने वाले युवाओं को अपने-अपने स्तर पर छूट देने का निश्चय किया है। यह देश निर्माण की प्रक्रिया है। इसमें बिल्कुल पीछे रहें।

एमए की छात्रा मनीषा राणा ने सभी छात्राओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी बढ़ चढ़कर चुनाव में हिस्सा लेंगे और 15 अक्टूबर को वोट डालने जाएंगे। मौके पर सहायक आयुक्त संगीता टिटरवाल, सीटीएम रूचि सिंह, निर्वाचन नायब तहसीलदार आंचल गर्ग, कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी, इतिहास विभाग की प्रमुख डॉ. जसबीर वालिया मौजूद रहे।

यमुनानगर | गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में डीसी मंदीप बराड़ ने पहले मतदान के लिए जागरूक किया फिर बैठकर दूसरों के विचार सुने।