पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र : सेब होगा महंगा, व्रतधारियों के लिए अनार सही विकल्प

नवरात्र : सेब होगा महंगा, व्रतधारियों के लिए अनार सही विकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेब70से 90 रुपए किलो तक पहुंच गया है। नवरात्र शुरू होने में दो दिन रह गए है। ऐसे में दाम ओर बढ़ सकते हैं। वजह व्रतधारी फलाहार करते हैं। ऐसे में फ्रूट की डिमांड बढ़ जाएगी जिससे दामों में ओर उछाल सकता है। मार्केट और मंडी के रेट में 20 से 30 रुपए का फर्क है। समझदारी इसी में है कि मंडी से खरीदारी की जाए। गत सप्ताह तक सेब के रेट 70 रुपए प्रति किलो थे। लेकिन जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से सेब की आवक पर असर पड़ा। जिससे सेब की कीमतें पहले 80 हुई और फिर 90 रुपए। शहर में जो बड़ी दुकाने हैं उनमें तो सेब 120 रुपए किलो तक बेचा जा रहा है। अभी श्राद्ध चल रहे है। 25 सितंबर से नवरात्र शुरू हो जाएंगे। क्योंकि व्रतधारी फलाहार ज्यादा लेते हैं ऐसे में सेब की कीमत बढ़ना तय है। जानकारों की मानें तो सेब 20 से 30 रुपए महंगा हो सकता है। वहीं केले की कीमत 50 से बढ़कर 70 रुपए तक जा सकती है।

अनार ने दी लोगों को राहत

कभी दुकान में गत्ते की छोटी-छोटी पेटियों में दिखने वाला अनार अब सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों पर सड़ रहा है। अनार खाने के बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता था। क्योंकि इसकी कीमत हमेशा 130 से 150 रुपए के बीच ही रहती थी। लेकिन इस बार अनार हर किसी की पहुंच में गया है। मार्केट में अनार 60 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। फ्रूट मंडी में जाकर मोलभाव करें तो ओर भी सस्ता मिल सकता है। फ्रूट विक्रेता टिंकू सोनी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से वहां काफी मात्रा में सेब खराब हुआ है। जिससे सेब की आवक कम हो गई है। यही वजह है कि कीमत बढ़ रही है। नवरात्र में कीमत में ओर इजाफा होगा। वहीं अनार इस बार बहुत मात्रा में है। सेल भी अच्छी हो रही है। जिस वजह से कीमतें काफी कम है।