- Hindi News
- बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से झपटी चेन
बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से झपटी चेन
यमुनानगर | जगाधरीवर्कशॉप में बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में वर्कशॉप के गुरु तेग बहादुर निवासी अंतरध्यान ने बताया कि वह गली से जा रही थी। इस दौरान बाइक पर युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपट लेकर फरार हो गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से बाहर आए लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।