पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता विकास के नाम पर वोट दे: खान

जनता विकास के नाम पर वोट दे: खान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | राजनीतिका मोह नहीं है और ही किसी तरह की लालसा। विकास किया है और आगे भी विकास करेंगे। विकास के नाम पर ही आपके बीच आया हूं। विकास के नाम पर ही वोट दें। मेरे कार्यकाल में रिकार्ड तोड़ विकास हुआ है। ये कागजी बाते नहीं है। हकीकत से क्षेत्र की जनता वाकिफ है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर किसी का समान विकास हुआ है। आगे भी ये क्रम जारी रहेगा। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष जगाधरी से बसपा प्रत्याशी अकरम खान सोमवार को गांव दादूपुर जट्टान में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बड़ी इंडस्ट्री लानी है क्षेत्र के लिए खान ने जगाधरी वर्कशाप के रेलवे कारखाने का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्कशाप के कारण स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। प्रयास है कि क्षेत्र के लिए एक इंडस्ट्री लाई जाए ताकि शहरी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समान रोजगार मिल सके। व्यापारियों के लिए भी उनके सुझाव से काम किया जाएगा। वैसे भी जगाधरी मेटल इंडस्ट्री देश में पहचान रखती है। इसे ओर विकसित किया जाएगा। मौके पर दादूपुर जटान से जगमाल, रिंकू, कुलदीप सिंह, सतबीर, सौरण सिंह, मेम सिंह, जसपाल, रामपाल पंच, सेमराज सरपंच, रफीक, सिद्धू अली, सुलेमान, अदरीश, रफी, शब्दीपुर खुर्द से रमजान, नाजिर, यासीन, वासिद, मानीपुर से कुलदीप सिंह, हनीफ खान, राजेश खान, मोहम्मद इकबाल, मोहब्बत अली मौजूद रहे।

चश्माउतार हाथी पर हुए सवार : दादूपुरजटान से कुलबीर सिंह, प्रिंस, पंच राजकुमार, मास्टर जगीर सिंह, युद्धवीर सिंह, राजबीर मास्टर बसपा के साथ जुड़े। सदस्यों का कहना है कि बसपा में हर वर्ग के लिए नीति है। पार्टी आम आदमी के विकास और सम्मान से जुड़ी है।

यमुनानगर| दादूपुर जट्टान में डिप्टी स्पीकर एवं जगाधरी से बसपा प्रत्याशी अकरम खान ने कहा कि विकास के नाम पर वोट लेने आए हैं।