- Hindi News
- श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव मनाया
श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव मनाया
यमुनानगर | नौजवानसभा वर्कशॉप, युवा पंजाबी सभा और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन की ओर से साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उल्लासपूर्वक मनाया गया। इसमें भाई ओंकार सिंह उना साहिब, भाई बलप्रीत सिंह लुधियाना, भाई गुरविंद्र सिंह पंछी भाई गुलजार सिंह ने गुरु जी की बाणी का मनोहारी कीर्तन किया। मौके पर हरजीत सिंह, रमनदीप सिंह, गुरजीत सिंह, विजय अरोड़ा, देवेंद्र सिंह, सरणजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह अन्य ने सहयोग दिया। इससे पहले रक्तदान शिविर भी लगाया गया था।