पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुक्र है अब तक कोई हादसा नहीं हुआ

शुक्र है अब तक कोई हादसा नहीं हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>सचिवालय का उद्घाटन अप्रैल 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने किया था।

भास्करन्यूज | यमुनानगर

सचिवालयमेंडीसी, एसपी, एडीसी समेत तमाम अधिकारी बैठते हैं। पूरे जिले के विकास की योजनाएं इसी बिल्डिंग से बनती है। फिर भी जिला सचिवालय में लापरवाही की हद है। यहां आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं है। सचिवालय की तीन मंजिला इमारत में 12 फायर बाक्स लगे हैं। लेकिन एक भी सही नहीं। जबकि यहां पर इतना रिकार्ड रखा है कि बस एक चिंगारी लगते ही खाक होने में वक्त नहीं लगेगा।

250से ज्यादा का स्टॉफ है : जिलासचिवालय का उद्घाटन अप्रैल 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने किया था। इस बिल्डिंग में डीसी, एडीसी, एसपी, डीएसपी, डीआईओ, डीआरओ, डीडीपीओ, प्लानिंग ऑफिसर, सांख्यिकी अधिकारी, तहसील, तहसील सेल, ट्रेजरी, पुलिस कंट्रोल रूम, गुप्तचर विभाग के दफ्तर है। जिनमें एचओडी के साथ-साथ उनके कर्मचारी भी बैठते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि इससे कहीं अधिक विभाग के मुखिया सचिवालय में आते हैं। वे भी जिन्होंने इस ओर ध्यान देना है।

शीशेटूटे हैं, नोजल गायब है : इनफायर बॉक्स में कपड़े का पाइप है जो कि दो मंजिला ऊंचाई से अधिक है। फायर बाक्स के शीशे टूटे हुए हैं। पाइप के आगे से पीतल की नोजल गायब है। कर्मचारियों की माने तो ये चोरी हो चुके हैं। जिला दमकल अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहींं दे रहे।

शुक्रहै कोई हादसा नहीं हुआ : सचिवालयको बने 14 साल हो गए। शुक्र है भगवान की आज तक यहां कोई हादसा नहीं हुआ। मौजूदा समय में कई विभागों के बाहर रिकार्ड फर्श पर पड़ा है। अक्सर कर्मचारी इनके पास लगे बैंच पर लंच करते हैं। कई बार यहां पर धूम्रपान भी करते है। जरा सी चिंगारी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पाइप के ये नोजल आजकल में नही बल्कि सात-आठ सालों से टूटे हैं।

अबबढ़ गई भीड़भाड़ : सचिवालयमें यू तो हर वक्त ही भीड़ रहती है। चाहे वो कर्मचारियों की हो या बाहर से आने वाले लोगों की। इन दिनों नामांकन चल रहे है। जिस कारण भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को ही नामांकन के वक्त नेता के साथ आए श्रवण कुमार ने सचिवालय के एक कर्मचारी से पूछा था कि यहां आला अधिकारी बैठते हैं वहां ऐसे हालात। ये फायर बाक्स तो अधिकारियों की पार्किंग के सामने ही है। फिर इस ओर ध्यान क्यों नहीं।

आपने ध्यान दिलाया चेक करेंगे: कंसल