पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर संभालती हैं बच्चे लेकिन नहीं मिल रहा पूरा मानदेय और किराया

दिनभर संभालती हैं बच्चे लेकिन नहीं मिल रहा पूरा मानदेय और किराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहीं तो प्रदर्शन करेंगे

आंगनवाड़ीवर्करहेल्परों पर हजारों बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी है। लेकिन इन्हें पिछले सात माह से पूरा मानदेय नहीं मिला है। आधे मानदेय से विधवा, तलाकशुदा आशक्त आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर कैसे गुजारा चला रही होंगी ये उन्हें ही पता है। क्योंकि हेल्पर वर्करों में 60 प्रतिशत संख्या इन्हीं की है। स्टेट से तो आंगनवाड़ियों को बजट मिल रहा है लेकिन केंद्र सरकार से नहीं।

जिले में 1281 आंगनवाड़ी केंद्र है जिनमें 165 शहरी तथा बाकी ग्रामीण क्षेत्र में है। इन आंगनवाड़ी केंद्रों में पांच साल तक के 72 हजार से अधिक बच्चे प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन केंद्रों में 1245 वर्कर और 1241 हेल्पर हैं। सरकार द्वारा वर्कर को 7500 रुपए और हेल्पर को 3500 रुपए मासिक मानदेय दिया जाता है। हेल्पर वर्करों में 60 प्रतिशत संख्या विधवा, तलाकशुदा आशक्त महिलाओं की है। एक आशक्त हेल्पर ने बताया कि वह तो दूसरा काम भी नहीं कर सकती। बच्चों को पढ़ाना भी है। घर का गुजारा भी करना है। जून से अब तक आधा मानदेय ही मिल रहा है।

किरायेदारमांग रहे आंगनवाड़ी का किराया : बड़ीसंख्या में आंगनवाड़ी केंद्र किराये के भवन में चल रही है। सरकार द्वारा 750 रुपए एक आंगनवाड़ी के किराये के तौर पर भेजे जाते हैं। कुछ आंगनवाड़ी छोटी हैंे जिनका किराया महज 500 रुपए ही है। ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ियों में तीन साल और शहरी क्षेत्र में एक साल से बजट के अभाव में किराया रूका है। जिन लोगों से जगह किराये पर ले रखी है वे तंग करते हैं।इ आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए दोपहर का खाना बनाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की है। इन्हें एक रुपया एक बच्चे की दर से मिलता है। इसी पैसे में इंधन का खर्च भी शामिल है। लेकिन यह पैसा भी सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा।

^पीओ राजबाला कटारिया का कहना है कि सेंटर से मिलने वाला बजट नहीं मिल रहा है। जिस वजह से वर्कर हेल्परों को पूरा मानदेय नहीं मिल रहा। इस बारे में मुख्यालय को लिखा गया है।

आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान कुंज भट्ट का कहना है कि जून माह से आधा मानदेय ही मिल रहा है। इससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कार्यालय में पता किया तो बताया गया कि केंद्र से मिलने वाले तीन हजार रुपए नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरा मानदेय नहीं मिला तो वे प्रदर्शन करे