- Hindi News
- तस्करों के हमले में गो रक्षक घायल, ट्रामा सेंटर में दाखिल
तस्करों के हमले में गो रक्षक घायल, ट्रामा सेंटर में दाखिल
यमुनानगर | सोमवारदेर रात गो तस्करों ने गो रक्षक दल के सदस्य पर हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
गो रक्षक दल के नगर संयोजक रणजीत सिंह प्रांत संयोजक रोहित चौधरी ने बताया कि गो रक्षा दल का सदस्य शादीपुर निवासी प्रिंस कुमार किसी काम से गांव रायपुर में गया था। देर रात उसने एक वाहन में गाय भैंस जाते हुए देखी। उसने चालक से गाड़ी रुकवाकर मौके पर अन्य कार्यकर्ताओं को बुलाया लिया। गाड़ी को चेक पर उन्होंने चालक को जाने दिया। गाड़ी में एक भैंस गाय थी।
कुछदेर बाद आए हमलावर : गाड़ीको भेजने के बाद वहां पर दो कार्यकर्ता मौके पर रुक गए। इसी दौरान वहां पर चार लोग आए। उन्होंने प्रिंस को बातचीत के बहाने अपने पास बुलाया। बाद में आरोपियों ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया। उसके साथियों ने उसको बचाने का प्रयास किया। मगर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। जिससे वे घबरा गए। आरोपियों ने प्रिंस को पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में आरोपी यह कहते हुए निकल गए कि भविष्य में उनकी गाड़ी रोकी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। किसी तरह से गो रक्षकों ने घायल को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ध्यान रहे छह माह पूर्व भी गो रक्षक के जिला संयोजक रोहित चौधरी पर गो तस्करों ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन रोड जाम किए थे। तब जाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही उन्होंने थानेदार सुरेश कुमार को मौके पर भेज दिया। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
रात : 10:35 बजे
भास्कर लेटनाइट