प्रताप हाउस ने 10 ओवर में ही जीता मैच
यमुनानगर | स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल जगाधरी में सोमवार को इंटर हाऊस प्रतियोगिता हुई। इसमें नलवा हाऊस क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ऑवरों में 83 रनों का लक्ष्य रखा। प्रताप हाऊस ने 10 ओवरों में 84 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त करके जीत हासिल की। दूसरा मैच रणजीत और शिवाजी हाऊस में खेला गया। रणजीत हाऊस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रनों का लक्ष्य दिया। शिवाजी हाऊस अपने लक्ष्य की ओर जाते हुए 85 रनों पर ही सिमट गया। लड़कों की बास्केट बॉल प्रतियोगिता में पहला मैच रणजीत हाऊस और शिवाजी हाऊस के बीच खेला गया। इसमें शिवाजी हाऊस ने तीन प्वाइंट से पहला मैच जीता। दूसरा मैच नलवा और प्रताप हाऊस के बीच खेला गया। इसमें नलवा हाऊस ने दस प्वाइंट से बाजी मार ली। फाइनल मैच नलवा हाऊस और शिवाजी हाऊस के बीच खेला गया।