पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट में घायल युवकों के परिजन मिले एसपी से

मारपीट में घायल युवकों के परिजन मिले एसपी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | खुर्दीगांव के लोग सोमवार को जिला सचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि उनके बेटों से मारपीट की गई और अब पुलिस ने उन पर ही केस दर्ज कर लिया। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

खुर्दी निवासी सुरेंद्र कुमार ने एसपी को शिकायत में बताया कि २४ नवंबर को को उसका बेटा अंकित, भतीजा अभय गांव के कुछ अन्य बच्चे गांव में पंचायत घर परिसर में वालीबाल खेल रहे थे। तभी गांव के ही चार पांच युवक शराब के नशे में आए और उनसे गाली गलौच करने लगे। जब बेटे भतीजे ने उनका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने चाकू, डंडे बिंडे के साथ उसके बेटे भतीजे पर वार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और घायल हुए अंकित अभय को नाहरपुर पीएचसी में पहुंचाया। यहां से उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया। अभी भी उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने शिकायत सदर थाना यमुनानगर पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में बयान लिए। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।