पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभा में औपचारिकता का आरोप लगा तो अधिकारी लगे रिकार्ड खंगालने

सभा में औपचारिकता का आरोप लगा तो अधिकारी लगे रिकार्ड खंगालने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारबदलगई, मगर व्यवस्था नहीं बदली। केवल चेहरे बदले हैं। पहले की तरह बैठक हो रही है। लेकिन काम नहीं हो रहा है। बस, सब औपचारिकता की जा रही है। मैंने तीन सभा में शिकायत थी, मगर एक काम भी पूरा नहीं हुआ। भाकियू के संयोजक बाबू राम गुंदियाना में उपभोक्ता समस्या निवारण फोरम में आरोप लगाया। जिसके बाद अधिकारी उनकी शिकायतों का रिकार्ड खंगालने लगे और उन्हें किसी तरह से शांत किया।

वे भाकियू के मंडल उपप्रधान प्रदीप नगला जागीर के साथ शिकायत लेकर आए थे। नगला ने बताया कि सितंबर में कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। 19 नवंबर को ट्रांसफार्मर की डिमांड जा चुकी है। मगर अब तक कनेक्शन नहीं मिला। जेई से लेकर एक्सईएन तक को मिल चुके हैं, मगर कोई फायदा नहीं हो रहा है। सभा में कुल 17 शिकायतें आई थी, जिसमें पांच का निपटारा किया गया। बैठक में पंचकूला से आए सदस्य वीके मल्होत्रा, दीपक जैन, एसई एचपी शर्मा, एक्सइएन एसके मक्कड़ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जेईके खिलाफ शिकायत दी : सभामें पहुंचे महावीर कालोनी निवासी राजेश कुमार ने संबंधित जेई की शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसने प्लाट का आधा हिस्सा खरीदा था। प्लाट मालिक ने अपना मीटर उनके क्षेत्र में लगा दिया। इसकी शिकायत जेई को दी, मगर कुछ नहीं हुआ। जबकि वे अपना मीटर लगवाना चाहता है। उसकी शिकायत पर जेई ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी तरह दर्शन नगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि जून 2012 में मकान खरीदा था। मगर वे रेवाड़ी जाकर रहने लगे। उन्होंने बिजली कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया था, मगर कनेक्शन नहीं काटा। निगम हर बार मिनिमम बेसिस पर बिजली का बिल भेजता रहा, जोकि बढ़ कर बीस हजार हो गया है।