पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 1125 रोगियों का जांचा स्वास्थ्य

शिविर में 1125 रोगियों का जांचा स्वास्थ्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| जीवनदीपऔर लायंस क्लब की ओर से पुनर्वास केंद्र रतनपुरा में विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें क्लब के अध्यक्ष मधुसुमुन गुप्ता मुख्यातिथि रहे। उन्होंने संस्था के प्रयास की सराहना की। लायन राम कुमार धीमान ने कहा कि मंद बुद्धि बच्चों के साथ सेवाएं देना बहुत ही अच्छा कार्य है। शिविर में डाॅ. संजीव आहुजा, डाॅ. गुरिंद्र सिंह, डाॅ. हरी राम, डाॅ. विक्रम भारती, डाॅ. बनी सिंह, डाॅ. जीतेंद्र शर्मा, डाॅ. महेंद्र अग्रवाल, डाॅ. अमूल अग्रवाल, डाॅ. निधि अग्रवाल ने 1125 रोगियों की जांच की गई। जिन्हें दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई। मौके पर रतन नंबरदार, राणा प्रमाल सिंह, राणा अजय सिंह, राणा गोपाल सिंह, राणा रिसाल सिंह, पंडित शिव चरण शर्मा, आशा रानी, ममता रानी, अरविंद, मुरारी, शिवम, सत्यम और आंचल मौजूद थे। वहीं समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य शिविर का विनोद राजन सेवाश्रम में किया गया। इसमें 325 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया।

डाॅक्टर डॉ. सिम्मी तलवाड़ (नेत्र रोग विशेषज्ञ), तलवाड़ आई अस्पताल इंदू कपूर (सहायक नेत्र रोग), डीएवी डेंटल काॅलेज से डाॅ. सुगंधी सोनी (डेंटल सर्जन, एमडी), डाॅ. शिवानी (दंत रोग विशेषज्ञ), डाॅ. सुभांगी (दंत रोग विशेषज्ञ) टीम एवं फैमिली प्लानिंग एसो. ऑफ इंडिया से डाॅ. प्रियंका मित्तल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा संयुक्त रूप से 325 मरीजों का चेकअप कर एवं इलाज संबंधित उचित सलाह दी। मौके पर सेवाभावी संस्था समाज सेवा ट्रस्ट के सदस्य फादर राज कुमार, विनोद राजन सेवाश्रम के संचालक अशोक राजन कपूर, विकास कपूर, अंकुर अरोड़ा, गुलशन कुमार, मनोज कुमार, राजवंश, मीना सोनी, नीलम रानी, सिमरन कौर, मोनिका गंभीर उपस्थित रहे।

यमुनानगर: शिविर में बच्चों के दांत जांचती चिकित्सक।