कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन 11 को
यमुनानगर| भारतकम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक का. धर्मपाल चौहान की अध्यक्षता में भगत सिंह पार्क में हुई। इसमें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों के जनविरोधी कदमों के खिलाफ वामपंथी पार्टियों का 11 से 17 दिसंबर तक जिलास्तरीय रोष प्रदर्शन अभियान बारे चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे डीसी कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा।