पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशराज बने पिछड़ा वर्ग के प्रधान

देशराज बने पिछड़ा वर्ग के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर|दीनबंधु सरछोटू राम थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी की बैठक सर्कल सचिव छत्रपाल सिंह (जेई) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से विभिन्न पदों का गठन किया गया। देशराज को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं पिछड़ा वर्ग का प्रधान चुना गया। प्रधान चुने जाने पर सभी पदाधिकारियों ने देशराज का पदोन्नति होने पर स्वागत किया। इस दौरान सर्कल सचिव छत्रपाल ने सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यों के प्रति निष्ठा ईमानदारी से काम करने की गुजारिश की, ताकि यह वर्ग ऊंचा उठ सके अपने विभाग की उन्नति में सहायक सिद्ध हो सके। बैैठक के दौरान विनोद कुमार को उप प्रधान, देवी लाल उपप्रधान-2, सेक्रेटरी बिजेंद्र कुमार सरोहा, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्याम वीर, कैशियर लखबीर चंद, कैशियर-2 नरेश कुमार, आॅडिटर लक्ष्मीकांत, ऑर्गेनाइजेशन सुनील, रामलाल, सुरेंद्र कुमार, कृपा राम, कुलदीप राठी, सदस्य अमित कुमार मुख्य सलाहकार जयपाल को मुख्य पदों पर नियुक्त किया गया।