- Hindi News
- जिले के रोटेरियन लगाएंगे पांच हजार साइकिलों पर रिफ्लेक्टर
जिले के रोटेरियन लगाएंगे पांच हजार साइकिलों पर रिफ्लेक्टर
धुंधकेमौसम में बड़े वाहन चालकों को साइकिल चालक नजर नहीं आते। जिससे हादसा हो सकता है। रिफ्लेक्टर से ऐसे हादसों को रोक जा सकता है। ये प्रयोग छोटा जरूर है पर इस का इंपेक्ट बड़ा है रोटरी क्लब ऑफ यमुनानगर ने ऐसे हादसों को रोकने के लिए 5000 साइकिल पर रिफ्लेक्टर लगाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत शनिवार देर शाम ओरियंटल चौक इंडस्ट्रियल एरिया से की यहां पर देर रात तक 100 से अधिक साइकिल पर रिफ्लेक्टर लगाए गए पीडीजी सतीश सलूजा ने कहा की ये उपाय देखने में तो छोटे लगते है, पर इसके रिजल्ट बहुत अच्छे है।
प्रेजीडेंट प्रणव चंद्रा, वाइस प्रेजीडेंट अरुण गुप्ता, सेक्रेटरी सुमित छाबड़ा, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, रोटेरियन संगीता सिंघल, रोटेरियन समीरा सलूजा, रोटेरियन प्रवीन सिंघल, विकास सलूजा, अिनल गढ़, अतुल गुप्ता ने कहा कि हमारे अपने सुरक्षित रहे उसी सोच को लेकर ये प्रोजेक्ट हाथ में लिया गया है अब हम शहर में और फैक्टरी में जाकर साइकिल पर रिफ्लेक्टर लगाएंगे।
यमुनानगर | रोटरी क्लब ऑफ यमुनानगर ने ओरियंटल चौक से अभियान शुरूआत की।