- Hindi News
- मंदिर कमेटी ने फैसले के लिए बनाया था दबाव
मंदिर कमेटी ने फैसले के लिए बनाया था दबाव
यमुनानगर | गांवघौडंग में मंदिर पुजारी द्वारा बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में कमेटी के सदस्यों बच्ची के पिता पर फैसले का दबाव मनाया था। बच्ची के पिता का कहना है कि 30 नवंबर शाम को बेटी ने घटना के बारे में बताया था। इसके बाद हमने मंदिर कमेटी से बात की लेकिन उन्होंने तो पुजारी पर कोई कार्रवाई की और ही उसे मंदिर से निकाल पुलिस को सूचित किया। आरोप है कि कमेटी के सदस्यों की सह के चलते ही पुजारी बच्ची से छेड़छाड़ करने के बाद भी मंदिर में कई दिन तक रहा।
बच्ची के पिता ने बताया कि वह यमुनानगर में रहता है। छुट्टी के दिन परिवार गांव में गया हुआ था। इस दौरान बेटी खेलने के लिए मंदिर में चली गई। आरोप है कि मंदिर के पुजारी आनंद स्वरूप ने बच्ची से छेड़छाड़ की। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं आई तो उसका छोटा भाई उसे देखने के लिए मंदिर में चला गया। इस दौरान आवाज लगाई तो बच्ची ने मंदिर के अंदर से बाहर आई। उस समय बच्ची काफी घबराई हुई थी। इसके चलते वह कुछ बता नहीं पाई। कई बार बच्ची से पूछा भी लेकिन फिर भी वह कुछ बता नहीं पा रही थी। क्योंकि पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी हुई थी। बार-बार पूछने पर 30 नवंबर को बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद मंदिर कमेटी से घटना के बारे में बताया। आरोप है कि कमेटी के सदस्यों ने पुजारी पर कार्रवाई करने की बजाए उन्हीं पर फैसले का दबाव बनाया। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी।