- Hindi News
- सीएम पहली बार शहर में, दिन की बजाय शाम को कार्यक्रम
सीएम पहली बार शहर में, दिन की बजाय शाम को कार्यक्रम
यमुनानगर | भाजपाके सत्ता में आने के 47 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शहर में होंगे। वे रविवार देर शाम भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने रहे हैं। मगर उससे पहले जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। साथ ही पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे।
शाम को साढ़े पांच बजे नई अनाज मंडी में समस्याएं सुनने का निर्धारित रखा गया है। लेकिन इससे सर्दी के मौसम में दूर-दराज से आए शिकायतकर्ताओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसकी बड़ी वजह ये है कि शाम सात बजे के बाद अधिकतर रूट के लिए बस सर्विस भी नहीं है। अपने साधनों से जगाधरी आना-जाना शिकायकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा।
प्रशासनलगा रहा शहर को संवारने में: सीएमका दौरे से पहले प्रशासन शहर को साफ बनाने में जुटा रहा। शनिवार को बरसात थी, उसके बाद भी कर्मी दिन भी सफाई में जुटे रह। जिन रास्तों से सीएम गुजरेंगे, उन्हें अच्छी तरह से संवारा गया। यहां तक कि शुक्रवार दोपहर बाद ही बंद होने जाने वाले सरकारी कार्यालय में शनिवार को भी रौनक देखने को मिली।