पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिफ्रेशर कोर्स में नहीं रहे स्कूलों के ड्राइवर कंडक्टर

रिफ्रेशर कोर्स में नहीं रहे स्कूलों के ड्राइवर-कंडक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों की सेफ्टी के लिए चलाए जा रहे कोर्स के प्रति स्कूल संचालक भी उदासीन

भास्कर नॉलेज | कोर्ट के आदेश हैं रिफ्रेशर कोर्स कराने के लिए

निजीस्कूलसंचालक बच्चों के सुरक्षित सफर के लिए चालक-परिचालकों को रिफ्रेशर कोर्स करवाने के लिए कतई गंभीर नहीं है। ये निजी स्कूल संचालकों की लापरवाही भी हो सकती है और उदासीनता भी। स्थिति ये है कि कोर्स के हर बैच में संख्या भी पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में इस कोर्स को चला कर रखना भी रोडवेज डिपो अधिकारियों के लिए मुश्किल हो रहा है। जिसे देखते हुए डिपो जीएम ने डीईओ को पत्र लिख कर स्कूल संचालकों से सूची भिजवाने की मांग की है।

ध्यान रहे कि डिपो की ओर से 22 सितंबर से ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में रिफ्रेशर कोर्स शुरू करवाया गया था। तब से अब तक 11 बैच पूरे हो चुके हैं, लेकिन सिर्फ 136 चालक-परिचालकों ने ही रिफ्रेशर कोर्स किया है। एक बैच में 20 आवेदक होने चाहिए, लेकिन बैच में इतने भी आवेदक नहीं रहे है। औसतन 12 चालक-परिचालक ही बैच में शामिल होते हैं। बैच पूरा होने की वजह से भी दिक्कत रही हैं।

डिपो जीएम ने 14 नवंबर को डीईओ को पत्र लिखा था। जिसमें स्कूल संचालकों से सूची मांगी गई है। पत्र में जीएम की ओर से लिखा गया कि अब तक सिर्फ दस स्कूल की सूची ही मिली है। इसलिए जल्द से जल्द स्कूलों की सूची भेजी जाए, ताकि बैच को निर्धारित संख्या के मुताबिक चलाया जा सके।

23सितंबर की बैठक में लिया था निर्णय: बीती23 सितंबर को डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। जिसमें रिफ्रेशर कोर्स शुरू करवाने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में स्कूल संचालकों से इसकी सूची बना कर भेजने के निर्देश दिए गए थे। मगर निजी स्कूल संचालक इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। जबकि जिले में करीब 250 निजी स्कूल हैं और उनके पास करीब एक हजार से अधिक वाहन हैं। ऐसे में चालक-परिचालकों की संख्या दो हजार से अधिक है।

हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के आदेश पर रिफ्रेशर कोर्स शुरू किया गया है। चालक-परिचालक को एक सप्ताह के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही यदि कोई नए बदलाव हुए हैं तो उनकी जानकारी दी जाती है। इसके लिए स्कूल संचालक को 500 रुपए की फीस देनी है। डिपो की ओर से जगाधरी बस स्टेंड में यह कोर्स करवाया जाता है।

रिफ्रेशर कोर्स एक सप्ताह का है, जिसमें सुबह