बिना बताए गया युवक नहीं लौटा घर
यमुनानगर | यमुनागली से युवक बिना बताए घर से चला गया। देर शाम तक जब घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यमुना गली निवासी रमेश चंद ने बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा हिमांशु घर से बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक जब घर नहीं आया तो उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।