एक लाख हस्ताक्षर अभियान आज से
यमुनानगर | हरियाणाराजकीय अध्यापक संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन शहीद नवीन वैद्य सीसे स्कूल मॉडल टाउन में रविवार को दोपहर एक बजे होगा। जिसे प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप सरीन, चेयरमैन कुलभूषण शर्मा सचिव संजीव मंदोला संबोधित करेंगे। सम्मेलन के बाद एक लाख हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र की शुरुआत की जाएगी। इसमें सरकार के कर्मचारी विरोधी निर्णयों का विरोध किया जाएगा।